तुसली की खेती का बिजनेस कैसे करे ? How to start tulsi farming in India Hindi

तुसली की खेती का बिजनेस कैसे करे ? How to start tulsi farming in India Hindi | Investment and Profit In Tulsi Farming business 

How to start tulsi farming in India Hindi

नमस्कार दोस्तों में कैलाशकुमार आपका स्वागत करता एक और Agriculture business ideas के साथ आज हम इस पोस्ट में आपको Tulsi farming के बारे में पूरी जानकारी देंगे। अगर आप खेती से जुड़ा और ज्यादा मुनाफा वाला बिजनेस करना चाहते है तो आप तुलसी फार्मिंग शुरू कर सकते है। तो आईये जानते है इस तुलसी के बिजनेस के बारे में जानकारी। 

तो सबसे पहले हम जानते है की तुलसी का उपयोग कहा होता है। वैसे तो हम तुलसी की पूजा करते है और हिन्दू धर्म में तो इसे पवित्र माना जाता है। आपको जानकारी के लिए बतादू की सभी वृक्ष रात में carbon dioxide निकालते है लेकिन तुलसी रात में भी ऑक्सीजन निकलता है। इसके अलावा आज कल लोग इसे उगाकर फार्मिंग करते है और लाखो रूपये में कमाई करते है। क्योकि इसमें से जो Oil निकलता है उसे माउथ फ्रेशनर, आयुर्वेदिक मेडिसिन भी काफी तरह की बनती है। तो इसलिए आप तुलसी फार्मिंग का व्यापर कर सकते है इसकी भारत काफी डिमांड है। तो दोस्तों आपको ये पोस्ट तुसली फार्मिंग का व्यपार करने में हेल्पफुल साबित होगी। 

भारत में तुसली के प्रकार:


  • खास तौर पर भारत में 2 प्रकार की तुलसी पायी जाती है। जो निम्न लिखित है:-
  • रामा तुलसी: रामा तुलसी हरे रंग की होती है। 
  • श्यामा तुलसी: श्याम तुलसी हलके से काले कलर की होती है।
  • 10 और भी प्रकार की तुलसी भारत में पायी जाती है। जो संसोधन से अलग के निर्माण किया गया है। तो ये जो रिसर्च से बनाई गई तुलसी है वो अलग काम आती है जैसे की मेडिसिन, परफ्यूम इत्यादि। 

कितनी लागत (Investment in tulsi farming business):

  • दोस्तों अगर हम एक हेक्टर के हिसाब से बात करे तो आपको इसमें 15 रूपये का इन्वेस्टमेंट लगने वाला है। इसमें पानी की ज्यादा जरुरत नहीं पड़ने वाली है तो कम निवेश में और अन्य कोई भी खर्चा इसमें नहीं आता। 
  • आपके एरिया के ऊपर थोड़ा निवेश ऊपर निचे हो सकता है क्योकि इसमें जो खरपतवार और खुदाई वगेरा में आप लेबर चार्ज लगते है तो निवेश में थोड़ा तफावत आ सकता है। 

तुलसी की खेती में कितनी कमाई (How much Profits in tulsi farming): 

  • दोस्तों तुलसी की खेती का व्यवसाय करके आप 2 प्रकार से कमाई कर सकते है। 
  • तुलसी के बीज को बेचकर कमाई कर सकते है और इसके पत्तियों से निकलने वाला तेल बेच सकते है। 
  • अगर आप तुलसी की उपज का अंदाज लगाना चाहते है तो आपको एक हेक्टर में लगभग 150 किलो से ज्यादा बीज को निकल सकते है और तेल को आप 200 किलो तक आसानी से निकल सकते है। 
  • तो आप इस तेल को लगभग बाजार में 700 रुपए से ज्यादा की किम्मत पर बेच सकते है और तुलसी के बीज को  200 रूपये के प्रति किलोग्राम से बेच सकते है। 
  • अगर आप एक  हेक्टर में तुलसी की  सिंचाई करते  तो आपको हर 2 लाख से जायदा का मुनाफा हो सकता है। 


तुलसी की खेती के लिए आवश्यक वातारवरण (Atmosphere for tulsi farming):

  • तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे साल में सभी सीजन में उगाया जाता है और इसकी फसल का उत्पादन किया जाता है। ये बरसात में अच्छा ग्रो करता है। 
  • इसको आप उष्णकटिबंधीय और कटिबंधीय क्षेत्रो में लगा सकते हो। तो आप इसकी रोपाई अप्रैल महीने में कर सकते है।
  • खेत में जुताई करने के बाद इसको समतल कर लेना है और इसे में पानी ज्यादा टाइम न रहे वैसे इसमें क्यारी को बनाना है। 

तुलसी के फसल को कैसे तैयार करे (How to prepare of tulsi crop):

  • तुलसी को डायरेक्ट उगाया नहीं जाता सबसे पहले इसकी नर्सरी बनाई जाती है। उसके बाद पौधे को खेत में लगाया जाता है। 
  • आपको एक हेक्टर में तुलसी की खेती के लिए 300 ग्राम बीज की जरुरत पड़ेगी। तो नर्सरी को पहले बना लीजिये और उगने में 10 दिन टाइम लगेगा। 
  • अब दोस्तों आप पौधे को खेत में 40 सेंटीमीटर की दुरी पर लगा सकते है। तो आपको इस बात का ध्यान रखना है नजदीक लगाएंगे तो तुलसी का विकास नहीं होगा। 
  • सिंचाई: पौधे की रुपाई  करने के तुरंत बाद पानी देना है। अगर बरसात टाइम पर होती है तो आपको सिंचाई करने की जरुरत नहीं है। गर्मी ज्यादा होने पर सिचाई करना जरुरी है। 
  • टाइम पर इसमें  खरपतवार और  खुदाई करना जरुरी है। 
  • फसल को 3 महीने में काट सकते है। 

तुलसी की फसल को बाजार में कैसे और कहा बेच सकते है। 

  • दोस्तों आप कम्पनी के साथ कांटेक्ट करके उनके लिए खेती कर सकते है और पतंजलि जैसी कई बहोत सी कम्पनी जो इस  प्रकार का काम करती है। 
  • मंडी में भी इसको बेच सकते है। 
तो दोस्तों उम्मीद है आपको ये पोस्ट आपको बहोत पसंद आयी होगी। धन्यवाद। 

Post a Comment

0 Comments